Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुगम यातायात व्यवस्था और यात्रा मार्ग पर अनुशासन बनाए रखने के लिए पौड़ी पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस टीमों द्वारा यात्रा मार्ग पर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जा रही है जो नियमों की अनदेखी कर स्वयं के साथ-साथ अन्य यात्रियों की सुरक्षा को भी प्रभावित कर रहे हैं। इसी क्रम में श्रीनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक वाहन को रोका‌ जिस पर आगे की ओर विधायक‌ का बोर्ड लगाया गया था। जांच के दौरान वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगी मिली तथा वाहन में अवैध हूटर का प्रयोग भी किया जा रहा था। पुलिस टीम ने त्वरित वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन से हूटर जब्त किया काली फिल्म उतरवाई तथा वाहन चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। पौड़ी पुलिस ने सभी यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें तथा वाहनों पर किसी भी प्रकार के अवैध बोर्ड काली फिल्म हूटर अथवा प्रतिबंधित उपकरणों का प्रयोग न करें। पुलिस ने कहा कि आपकी एक छोटी सी जिम्मेदारी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp