प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन की सुरक्षा को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 मई 2026 को कोतवाली पौड़ी की चौकी पाबो पुलिस टीम ने क्षेत्र में अकेले रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। पुलिस टीम ने बुजुर्गों को अपने मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकें। पुलिस द्वारा लगातार वृद्धजनों का सत्यापन किया जा रहा है और समय-समय पर उनके घर पहुंचकर हालचाल तथा उनकी परिस्थितियों की जानकारी ली जा रही है। घर में अकेले रह रहे बुजुर्गों पर पौड़ी पुलिस विशेष नजर बनाए हुए है ताकि उन्हें अकेला समझकर कोई असामाजिक या आपराधिक तत्व किसी प्रकार की घटना को अंजाम न दे सके। पुलिस टीम गश्त के दौरान भी बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछ रही है और उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में भी हरसंभव मदद कर रही है। जनपद पुलिस की इस मानवीय कार्यप्रणाली की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि पुलिस की इस पहल से बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और उन्हें पुलिस का सहयोग लगातार मिल रहा है।
Spread the love