Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि कंचनगंगा क्षेत्र में हुए हिमस्खलन से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इस प्रकार की घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित स्थान पर हिमस्खलन सड़क तक नहीं पहुंचा और खाई क्षेत्र में ही रुक गया जिससे यातायात और आम जनजीवन पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ा है। प्रशासन द्वारा क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है तथा स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। उन्होंने आमजन से अपील की कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp