प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि विभिन्न तेल कंपनियों और पेट्रोल पंप संचालकों से बातचीत कर जानकारी ली गई है जिसके अनुसार जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है और लगातार तेल के लोडर पहुंच रहे हैं। आईओसीएल और एचपी के सेल्स अधिकारियों ने जानकारी दी कि पेट्रोल और डीजल के नियमित लोडर जनपद में पहुंच रहे हैं तथा आपूर्ति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जीएमवीएन पीपलकोटी स्थित पेट्रोल पंप का भुगतान लंबित होने के कारण वहां कुछ समय के लिए लोडर पहुंचने में समस्या आई थी लेकिन अब डीजल का लोडर पहुंच चुका है और पेट्रोल का लोडर भी शीघ्र भेजा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार पहले तेल कंपनियां क्रेडिट व्यवस्था पर तेल उपलब्ध कराती थीं जबकि वर्तमान में केवल नकद भुगतान पर ही तेल आपूर्ति किए जाने के नए नियम के कारण कुछ स्थानों पर अस्थायी समस्या उत्पन्न हुई है। विशेष रूप से बीपीसीएल के पेट्रोल पंपों पर अधिक दबाव देखा जा रहा है, जबकि आईओसीएल और एचपी के अधिकांश पेट्रोल पंपों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। सेल्स अधिकारियों ने बताया कि जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जेएसआर फ्यूल स्टेशन पर 6025 लीटर डीजल और 4550 लीटर पेट्रोल उपलब्ध है जबकि अतिरिक्त 4 केएल पेट्रोल और 8 केएल डीजल के टैंकर मार्ग में हैं। बद्रीविशाल फिलिंग स्टेशन बदरीनाथ में 8659 लीटर पेट्रोल और 23049 लीटर डीजल उपलब्ध है। अलकनंदा फिलिंग स्टेशन पर 18836 लीटर पेट्रोल और 7000 लीटर डीजल मौजूद है तथा 12 केएल का एक अतिरिक्त टैंकर मार्ग में है। त्रिवेणी फिलिंग स्टेशन पर 4500 लीटर डीजल और 7352 लीटर पेट्रोल उपलब्ध है तथा यहां भी 12 केएल का एक टैंकर पहुंचने वाला है। वहीं जीएमओयू कर्णप्रयाग पेट्रोल पंप पर 11945 लीटर पेट्रोल और 16100 लीटर डीजल का स्टॉक उपलब्ध बताया गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जनपदवासियों और यात्रियों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी कर रहा है और आवश्यकतानुसार समन्वय स्थापित कर ईंधन की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
Spread the love