Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपजिलाधिकारियों के दायित्वों में आंशिक बदलाव किए हैं। शासन के निर्देशों के क्रम में यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। स्थानांतरित हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर. चौहान को अपर जिलाधिकारी पौड़ी के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। वहीं उपजिलाधिकारी पद से पदोन्नत हुए जितेंद्र कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद का कार्यभार संभाल लिया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय हरगिरि को नगर मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। साथ ही उन्हें अपर उपजिलाधिकारी रुड़की के पद से कार्यमुक्त किया गया है। उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी को अपर उपजिलाधिकारी रुड़की का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। वहीं देहरादून से स्थानांतरित होकर आए उपजिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा को उपजिलाधिकारी हरिद्वार नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किए गए हैं तथा सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp