प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ टिहरी पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के क्रम में थाना कीर्तिनगर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 27 मई 2026 को थाना कीर्तिनगर पुलिस टीम द्वारा पुलिस चौकी चौरास क्षेत्र के अंतर्गत बड़ियारगढ़ रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति स्कूटी के साथ संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सोलमेट ब्लैक व्हिस्की बरामद हुई। पूछताछ में वह शराब से संबंधित कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूरण सिंह बड़थवाल पुत्र गोकल सिंह बड़थवाल निवासी ग्राम पारी पेंडुली बड़ियारगढ़ थाना कीर्तिनगर जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और एक स्कूटी बरामद की है। टिहरी पुलिस ने कहा है कि जनपद में अवैध शराब तस्करी अपराध और कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपेन्द्र रावत हेड कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल हरीश चन्द शामिल रहे।
Spread the love