प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्तों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोटद्वार पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करते हुए वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में कोटद्वार पुलिस टीम ने वाद वर्ष 1995/24 से संबंधित एनडीपीएस अधिनियम के मामले में वारंटी शाहिद उर्फ भूरा निवासी आमपड़ाव कोटद्वार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए कई बार सम्मन जारी किए गए थे लेकिन वह लगातार अनुपस्थित रहा। इसके बाद न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। वारंट के अनुपालन में कोटद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार वारंटी शाहिद उर्फ भूरा निवासी कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार चपराणा हेड कांस्टेबल करण सिंह यादव तथा होमगार्ड कुलदीप शामिल रहे।
Spread the love