Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की/श्रीनगर गढ़वाल। भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर रुड़की का दायित्व ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला होटल दीप रेजीडेंसी में सादगीपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद की भावी योजनाओं संगठनात्मक कार्यों संस्कार आधारित गतिविधियों तथा राष्ट्र निर्माण में परिषद की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह की मुख्य अतिथि पतंजलि विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ.संगीता सिंह ने कहा कि भारत विकास परिषद ऐसी संस्था है जो सेवा कार्यों के साथ-साथ भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त व्यक्ति समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा बनते हैं जबकि संस्कारहीनता समाज को कमजोर करती है। इसलिए युवाओं में नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों का विकास आवश्यक है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं उत्तराखंड पश्चिम प्रांत की प्रांतीय अध्यक्षा डॉ.मनीषा सिंघल ने कार्यशाला के उद्देश्यों और परिषद की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिषद युवाओं में राष्ट्र प्रथम की भावना विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने संगठन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। अधिष्ठापन अधिकारी एवं उत्तराखंड पश्चिम प्रांत के प्रांतीय महासचिव डॉ.संजय गर्ग ने वर्ष 2026-27 के लिए नवदायित्वधारियों को शपथ दिलाई तथा उन्हें पिछले वर्ष की तुलना में और अधिक प्रभावी एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने परिषद की मूल भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा ही परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है और संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने का कार्य करता है। इस अवसर पर डॉ.संजय गर्ग ने निखिल अग्रवाल वैभव गोयल भूपेंद्र अग्रवाल डॉ.सुभाष जुनेजा मुकुल चौहान विनीता गुप्ता योगेश चौहान तथा राजेश कुमार को भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर की सदस्यता दिलाई तथा संगठन के सिद्धांतों एवं नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ.संगीता सिंह प्रांतीय अध्यक्षा डॉ.मनीषा सिंघल एवं प्रांतीय महासचिव डॉ.संजय गर्ग ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में संजय पाल विजय सैनी अनिल त्यागीक्षके.पी.सिंह तथा सुदेशकांत शर्मा शामिल रहे। प्रांतीय वित्त सचिव प्रतिनिधि यश गर्ग ने परिषद के वित्तीय प्रबंधन बैंक खातों एओपी बीवीपी एप तथा वेबसाइट संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। वहीं प्रांतीय संयोजक संस्कार डॉ.राजीव गोयल ने भारत को जानो समूह गान प्रतियोगिता तथा गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन जैसे कार्यक्रमों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रांतीय संयोजिका महिला सहभागिता अधिवक्ता प्रीति अग्रवाल ने एनीमिया जांच शिविर सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान तथा महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया। शाखा की संयुक्त सचिव शालिनी मणि ने परिषद के प्रोटोकॉल नियमों और सिद्धांतों की जानकारी दी जबकि कोषाध्यक्ष लोकेश कुमार ने सदस्यता विस्तार और समाज के शिक्षित एवं जागरूक लोगों को परिषद से जोड़ने पर जोर दिया। वर्तमान अध्यक्ष संजय पाल ने पिछले वर्ष किए गए सेवा एवं संस्कार संबंधी कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। नवमनोनीत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शाखा आगामी वर्ष में समाज सेवा संस्कार और संगठन विस्तार के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य करेगी। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव कल्पना सैनी ने किया। समारोह में शाखा संरक्षक सुरेश अरोड़ा उपाध्यक्ष अमरीश चौहान एवं अरविंद अग्रवाल सेवा संयोजक रजनीश कुमार संस्कार संयोजक कुसारीन पर्यावरण संयोजक डॉ.सुप्रिया गौड़ महिला सहभागिता संयोजक निधि सहसंयोजक सुदेश रानी आरती त्यागी उर्वशी पंवार आलोक कंडवाल ओम सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp