प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अवैध शराब के निर्माण परिवहन और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में नियमित चेकिंग और छापेमारी की जा रही है। इसी अभियान के तहत 31 मई की शाम यात्रा मार्ग क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल ने बताया कि विभाग को क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद विशेष निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने दीपक सिंह और प्रकाश साही को गिरफ्तार किया जिनके पास से कुल 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। एक अन्य कार्रवाई में मोहम्मद साबर पुत्र मोहम्मद मुला को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 25 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस प्रकार तीनों आरोपियों से कुल 61 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी स्थिति में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। इसके लिए विभाग पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ लगातार अभियान चला रहा है। विशेष रूप से यात्रा मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है ताकि अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध शराब की बिक्री भंडारण या परिवहन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या आबकारी विभाग को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग आगे भी इसी प्रकार छापेमारी और चेकिंग अभियान जारी रखेगा तथा अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love