प्रदीप कुमार
कलियर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली कलियर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.416 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार 01 जून 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान मुकर्रबपुर में सरकारी स्कूल के पास से मुन्तियाज को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2.416 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पेशे से मजदूर है और अधिक पैसा कमाने के लालच में रुड़की से गांजा लाकर कलियर क्षेत्र में बाबा का वेश धारण करने वाले लोगों तथा नशे के आदी व्यक्तियों को उनकी मांग के अनुसार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बेचता था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी मुन्तियाज पुत्र मोहम्मद ताहिर निवासी धरमपुर सरोवगी पोस्ट अंबोली थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी सरकारी स्कूल के पास मुकर्रबपुर पिरान कलियर जिला हरिद्वार, उम्र 35 वर्ष। बरामदगी 2.416 किलोग्राम अवैध गांजा अनुमानित कीमत लगभग 70 हजार रुपये पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला हेड कांस्टेबल सोनू कुमार हेड कांस्टेबल इसरार होमगार्ड अंकित कुमार
Spread the love