Spread the love

प्रदीप कुमार
खानपुर-हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 02 जून 2026 को कोतवाली खानपुर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम गिद्दावाली क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को 8 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। बरामदगी 8 लीटर अवैध कच्ची शराब आरोपी योगेश पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम गिद्दावाली थाना खानपुर जनपद हरिद्वार पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक बिजेन्द्र सिंह कांस्टेबल त्रेपन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp