प्रदीप कुमार
रामझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन के दौरान लक्ष्मणझूला क्षेत्र में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही हो रही है। ऐसे में पुलिसकर्मी अपनी नियमित ड्यूटी के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता कर संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल भी पेश कर रहे हैं। इसी क्रम में रामझूला क्षेत्र में 04 वर्षीय नक्ष निवासी गोकुलपुरी दिल्ली अपने परिजनों से बिछड़ गया। भारी भीड़ और अपरिचित माहौल के कारण बच्चा काफी घबराया हुआ था। सूचना मिलते ही चौकी रामझूला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया और उसके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस कर्मियों के लगातार प्रयास सूझबूझ और प्रभावी खोजबीन के परिणामस्वरूप बच्चे के परिजनों का शीघ्र पता लगा लिया गया। इसके बाद नक्ष को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय दायित्वों का भी पूरी संवेदनशीलता के साथ निर्वहन कर रही है।
Spread the love