Spread the love

विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।विकास खण्ड बीरोंखाल की न्याय पंचायत डुमैला मल्ला में कृषि विभाग के तत्वाधान में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित विभागीय अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों द्वारा किसानों की कृषि,पशुपालन,उद्यान एवं मत्स्य पालन से संबंधित समस्याओं को सुना गया तथा अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों,योजनाओं एवं वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी भी प्रदान की गई,जिससे वे अपनी कृषि गतिविधियों को अधिक लाभकारी बना सकें।इस दौरान किसानों द्वारा दिए गए सुझावों का भी संबंधित विभागों द्वारा संज्ञान में लिया गया,ताकि भविष्य में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में योजनाओं का क्रियान्वयन किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप किया जा सके।कार्यक्रम में कृषि विभाग के साथ-साथ पशुपालन विभाग,डेयरी विभाग,उद्यान विभाग,मत्स्य विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) भरसार तथा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय भरसार के वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp