प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पुलिस कार्यालय स्थित जिला कंट्रोल रूम डीसीआर जिला अपराध अभिलेख ब्यूरो डीसीआरबी वायरलेस वर्कशॉप एवं नफीस सेल का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं में संचालित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसीआर शाखा में प्राप्त होने वाली सूचनाओं के संकलन त्वरित संप्रेषण एवं अभिलेखीकरण प्रणाली का अवलोकन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि जनसामान्य से प्राप्त शिकायतों एवं आपातकालीन सूचनाओं पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सूचना संचार व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। डीसीआरबी शाखा के निरीक्षण के दौरान अपराध अभिलेखों के रखरखाव अपराधियों के रिकॉर्ड लंबित विवेचनाओं तथा डिजिटल डेटा प्रबंधन प्रणाली की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि अपराध संबंधी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए तथा तकनीक आधारित रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाया जाए। वायरलेस वर्कशॉप के निरीक्षण के दौरान संचार उपकरणों की कार्यशीलता रखरखाव एवं मरम्मत व्यवस्था का जायजा लिया गया। एसएसपी ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी पुलिस संचार उपकरण पूरी तरह क्रियाशील रहें तथा किसी भी तकनीकी समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए जिससे आपात परिस्थितियों में संचार व्यवस्था निर्बाध बनी रहे। नफीस सेल के निरीक्षण के दौरान फिंगरप्रिंट एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन संरक्षण और विश्लेषण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों को अपराधों के सफल अनावरण का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए उपलब्ध आधुनिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक सुदृढ़ अभिलेख प्रबंधन वैज्ञानिक अनुसंधान तथा प्रभावी संचार व्यवस्था आधुनिक पुलिसिंग की आधारशिला हैं जिनके माध्यम से आमजन को बेहतर और त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर पेशेवर दक्षता तकनीकी कौशल और कार्यकुशलता में वृद्धि करते हुए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करनी होंगी। साथ ही सभी शाखाओं को समन्वय के साथ कार्य करते हुए पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। टिहरी गढ़वाल पुलिस ने कहा कि आमजन को त्वरित पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पुलिस विभाग निरंतर प्रतिबद्ध है तथा आधुनिक तकनीक और बेहतर कार्यप्रणाली के माध्यम से जनसेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है।
Spread the love