प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को टिहरी क्षेत्र के तहसील जाखणीधार में बीएलओ सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर्स का द्वितीय चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण एवं परीक्षा का आयोजन प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया गया। कार्यक्रम में कुल 63 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं एवं निर्वाचन कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों की परीक्षा भी आयोजित की गई जिसके प्रश्न-पत्रों का मूल्यांकन कर परीक्षा परिणाम निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दिए गए। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री का वितरण भी किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रक्रिया प्रपत्रों के सही संधारण घर-घर सत्यापन मतदाता विवरण संकलन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य संपादित करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही मतदाता सूची के शुद्धिकरण और पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में सभी बीएलओ सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर्स को निर्देश दिए गए कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित सभी कार्यों को गंभीरता पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपन्न करें। उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचकर सही जानकारी संकलित करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर दीपक रतूड़ी द्वारा किया गया। इस दौरान एएलएमटी एवं नोडल आईटी प्रशिक्षण जयदीप कुमांई नोडल सामग्री वितरण नायब तहसीलदार धर्मवीर शाह तथा खंड विकास अधिकारी जाखणीधार रोशन लाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
टिहरी में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बीएलओ सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर्स का द्वितीय चरण प्रशिक्षण सम्पन्न
