प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी ने बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को जनहित से जुड़े कार्यों में आपसी समन्वय के साथ कार्य करने गतिमान परियोजनाओं में तेजी लाने तथा शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत स्वीकृत सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। बैठक में उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी निर्माण कार्य की डीपीआर तैयार करने से पूर्व चयनित स्थल का जियोलॉजिकल सर्वे एवं मृदा परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में निर्माण कार्यों के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी अथवा भूगर्भीय समस्या उत्पन्न नहीं होगी तथा परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने आवास विभाग को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत निर्मित होने वाली पार्किंग परियोजनाओं के कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराए जाएं। जिन पार्किंग स्थलों का चयन भूगर्भीय दृष्टि से उपयुक्त नहीं पाया गया है उनके लिए शीघ्र नए स्थलों का चयन कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित मोटर मार्गों का सर्वेक्षण शीघ्र पूर्ण कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाए। साथ ही स्वीकृत मार्गों के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। बैठक में अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी भूपाल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद चमोली में 4 जुलाई 2021 से वर्तमान तक मुख्यमंत्री द्वारा कुल 166 घोषणाएं की गई हैं। इनमें से 101 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं जबकि शेष घोषणाओं पर विभिन्न स्तरों पर कार्यवाही गतिमान है। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित घोषणाओं से संबंधित मामलों का नियमित अनुश्रवण किया जाए तथा शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों का प्रभावी फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए जिससे सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण हो सकें। बैठक में परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अभिषेक गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love