प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्षअर्जुन सिंह भंडारी एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय विमला कोटियाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया अनूप श्री पाथरी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय विमला कोटियाल का जीवन और उनका संघर्ष आने वाली पीढियां को हमेशा प्रेरित करता रहेगा राज्य के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा एवं उत्तराखंड के हक हकूक की लड़ाई में स्वर्गीय विमला कोटियाल का योगदान हमेशा स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की बार काउंसिल ऑफ़ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी ने स्वर्गीय विमला कोटियाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि विमला कोटियाल ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई थी उनके निधन से जो क्षति हुई है उसे भंरा जाना असंभव है बार एसोसिएशन श्रीनगर इस दुख की घड़ी में शोक शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी और अत्यंत संवेदना प्रकट करती है हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं की पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में मोक्ष प्रदान करें और उनके परिजनों शुभ चिंतकों एवं पूरे प्रदेश को इस असहनीय आघात और शोक को सहन करने की शक्ति और संबल दे बार एसोसिएशन श्रीनगर उनके निधन पर गहराशोक प्रकट करती है शोक व्यक्त करने वाले अधिवक्ताओं में संरक्षक अनूप श्री पांथरी अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी कृष्णानंद मैठाणी पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन श्रीनगर दीपक भंडारी पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन महेंद्र पाल सिंह रावत वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र पुंडीर कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी सचिव ब्रह्मानंद भट्ट पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी पूर्व महासचिव विकास पंत परमानंद मेठाणी सह सचिव देवी प्रसाद खरे सुनीता भंडारी आरपी थपलियाल सुरेंद्र सिंह रौथान आनंद सिंह बुटोला सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला ओम प्रकाश मैठाणी बलबीर सिंह रौतेलाराजेश जैन रतन सिंह बिष्ट नितेश भारती राखी राय लक्ष्मीकांत गौरव उपाध्याय आदि शामिल थे।
