Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में इन दिनों स्वच्छता को लेकर अभूतपूर्व जागरूकता देखने को मिल रही है। शहर के वार्डों से लेकर ग्राम पंचायतों पीठ बाजार मंडी परिषद, स्टेट हाईवे एवं नेशनल हाईवे तक हर स्थान पर साफ-सफाई का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान ने जनपद की तस्वीर बदलने का कार्य किया है। अभियान के अंतर्गत नियमित रूप से साफ-सफाई, कूड़ा उठान एवं निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं साप्ताहिक रूप से स्वच्छता कार्यों का मूल्यांकन एवं अनुश्रवण किया जा रहा है जिससे अधिकारियों एवं कर्मचारियों में जवाबदेही बढ़ी है तथा कार्यों में तेजी आई है। मुख्य विकास अधिकारी के सहयोग से यह अभियान और अधिक सुदृढ़ रूप में संचालित किया जा रहा है। जनपदवासियों द्वारा भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता की जा रही है जिसके परिणामस्वरूप स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। विशेष स्वच्छता अभियान के तहत मात्र दो दिनों में लगभग 4500 टन कूड़े का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस कार्य से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता का स्तर काफी बेहतर हुआ है तथा स्वच्छ और सुंदर वातावरण का निर्माण हुआ है। प्रशासन का कहना है कि अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा और इसे और अधिक व्यापक बनाया जाएगा ताकि जनपद में स्वच्छता की यह मुहिम लगातार प्रभावी बनी रहे तथा आमजन को स्वच्छ वातावरण का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp