Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला प्रशासन नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले को सुचारु सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित करना है। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी सरकारी भूमि सड़क फुटपाथ और नालियों पर अतिक्रमण न होने दिया जाए। जहां भी अवैध कब्जे पाए जाएं उन्हें तत्काल हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा आगामी कांवड़ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे इसके लिए सड़क किनारे नालियों एवं फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जा रहा है। नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में वाल्मीकि चौक (ललतारौ पुल) से अपर रोड क्षेत्र तक तथा उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा के नेतृत्व में भीमगोड़ा बैरियर से जयराम आश्रम होते हुए सुखी नदी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान में नगर निगम पुलिस जिला प्रशासन एसएसबी एवं सेना के जवानों ने भाग लिया। कार्रवाई के दौरान नालियों एवं फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। साथ ही नालियों के ऊपर बनाए गए खोखे ढाबे तथा अन्य अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त किया गया। दोनों टीमों द्वारा संयुक्त रूप से मार्गों और नालियों पर किए गए 100 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में नालियों के ऊपर अथवा उनकी सीमा से बाहर किसी प्रकार का सामान निर्माण सामग्री या व्यावसायिक सामग्री रखी गई तो उसे तत्काल जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बार-बार अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान सिटी उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी उप नगर आयुक्त महेंद्र यादव सफाई निरीक्षक धीरेन्द्र सेमवाल श्रीकांत मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा मनोज कुमार हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट सहित पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम मौजूद रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनहित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। रुड़की-मंगलौर क्षेत्र में भी हुई कार्रवाई संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में तहसील प्रशासन एवं पुलिस द्वारा मंगलौर क्षेत्र में लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र में सड़क नालों फुटपाथों एवं सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित रेहड़ियां ठेलियां एवं खोखे भी हटाए गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। अभियान में अपर तहसीलदार कानूनगो तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहे। सुल्तानपुर बाजार में हटाए गए 50 से अधिक अतिक्रमण उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला के नेतृत्व में सुल्तानपुर बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे फुटपाथों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए। अभियान के दौरान 50 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए तथा 16 लोगों के चालान भी किए गए। प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी कि सड़क फुटपाथ और नालियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए। अभियान में तहसील प्रशासन नगर पालिका पुलिस तथा अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान तहसीलदार दीवान सिंह राणा भी उपस्थित रहे। भगवानपुर में गागलहेड़ी रोड से हटाया गया अतिक्रमण उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहसीलदार दयाराम के नेतृत्व में भगवानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के गागलहेड़ी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सड़क नालियों और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए तथा लोगों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp