Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। बीएचईएल मध्य मार्ग पर मोटरसाइकिलों से खतरनाक स्टंट करने और हुड़दंग मचाने वाले युवकों के खिलाफ रानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दो बाइक चालकों और उनके दो साथियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ युवक बीएचईएल मध्य मार्ग पर मोटरसाइकिलों से खतरनाक स्टंट करते और हुड़दंग मचाते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की। पुलिस टीम ने सभी युवकों को चिन्हित कर पकड़ लिया तथा दोनों मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। साथ ही दोनों साथियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालान करते हुए 500 रुपये संयोजन शुल्क भी वसूल किया गया। पुलिस ने सभी युवकों को भविष्य में इस प्रकार के स्टंट हुड़दंग और यातायात नियमों के उल्लंघन की पुनरावृत्ति न करने की कड़ी चेतावनी दी। स्टंट करने वाले बाइक चालक अभिषेक पुत्र रामबाबू निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार (पल्सर) फरहान पुत्र गुलफाम निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर रानीपुर हरिद्वार (अपाची) हुड़दंग करने वाले साथी मनीष पाल पुत्र सुदेश पाल निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार अनुज कुमार पुत्र रोहतास कुमार निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार सीज किए गए वाहन पल्सर अपाची पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी वरिष्ठ उप निरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाड़ी मुख्य आरक्षी गोपीचन्द पूनियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp