Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र के अंतर्गत हर की पैड़ी पर गंगा स्नान के दौरान बैग नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब होने से परेशान हुई बहनों की मदद कर पुलिस ने उनकी मुस्कान वापस लौटा दी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों बैगों को तलाश कर पूरा सामान सकुशल बहनों के सुपुर्द कर दिया। पूजा कुमारी निवासी रोहिणी नई दिल्ली ने 04 जून 2026 को चौकी हर की पैड़ी पहुंचकर सूचना दी कि वह अपनी चार अन्य बहनों के साथ हर की पैड़ी घूमने और गंगा स्नान के लिए आई थीं। सुबह के समय उनके दो बैग हर की पैड़ी क्षेत्र से गायब हो गए। बैगों में 10 हजार रुपये नगद महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा अन्य सामान रखा हुआ था। बैग खो जाने के बाद उनके पास घर लौटने और खाने-पीने तक के लिए पैसे नहीं बचे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी हर की पैड़ी में तैनात कांस्टेबल हेमंत और कांस्टेबल नितिन रावत ने तत्काल बैगों की तलाश शुरू की। दोनों पुलिसकर्मियों ने चौकी क्षेत्र में लगातार प्रयास करते हुए अथक मेहनत के बाद दोनों बैग 10 हजार रुपये नगद दस्तावेज और अन्य सामान बरामद कर लिया। बरामद किया गया समस्त सामान सकुशल पूजा कुमारी को सौंप दिया गया। अपना सामान वापस मिलने पर पूजा कुमारी और उनकी बहनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। पुलिस टीम कांस्टेबल हेमंत कांस्टेबल नितिन रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp