Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। डांग श्रीनगर गढ़वाल‌ कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत जी की माता जी का 90वां जन्मदिन उनके आवास डांग में सत्यनारायण कथा भजन-कीर्तन एवं सुंदरकांड पाठ के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया। इस अवसर पर भागीरथी कला संगम के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने कहा कि मंत्री जी की सकारात्मक सोच के कारण जन्मदिन कार्यक्रम बहुत भव्य और सुंदर तरीके से मनाया गया। जन्मदिन के मौके पर संकट मोचन सेवा दल के सदस्यों द्वारा 101वां सुंदरकांड पाठ संपन्न किया गया। साथ ही सेवा दल के सदस्यों ने पीपल और जामुन का पौधा माता जी के नाम भेंट किया। कार्यक्रम में संकट मोचन सेवा दल के सदस्य भगवती सिंह कठेत हरि सिंह बिष्ट रमेश चमोली हरिकृष्ण नौटियाल राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल सहित अन्य सदस्यों ने भजन-कीर्तन एवं पाठ गायन में सहभागिता की। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धा सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp