प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन्स (FIEO) एवं डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) के संयुक्त तत्वावधान में “एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव-हरिद्वार” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के निर्यातकों उद्योगपतियों एमएसएमई प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जनपद में निर्यात की अपार संभावनाएं हैं जिन्हें सशक्त रणनीति और नवाचार के माध्यम से और अधिक विकसित किया जा सकता है। उन्होंने भविष्य उन्मुख उत्पादों में निवेश की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वैल्यू एडेड कृषि उत्पाद आयुर्वेद एवं वेलनेस उत्पाद सौर ऊर्जा उत्पाद इलेक्ट्रिक वाहन प्रोसेस्ड फूड हस्तशिल्प और वस्त्र उद्योग जैसे क्षेत्रों में निर्यात को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डिजिटल तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि निर्यातक बाजार विश्लेषण मांग पूर्वानुमान गुणवत्ता नियंत्रण और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए इन तकनीकों का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से वैश्विक बाजार तक पहुंच आसान बनाई जा सकती है। उन्होंने निर्यातकों को नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह तत्पर है। कार्यक्रम में FIEO के उप महानिदेशक आशीष जैन ने भारत के निर्यात को बढ़ावा देने में संस्था की भूमिका पर प्रकाश डाला। DGFT के भारत भूषण ने केंद्र सरकार की निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं तथा हाल में हुए मुक्त व्यापार समझौतों के लाभों की जानकारी दी। उप निदेशक मनीषा झा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान ECGC अमेज़न ग्लोबल सेलिंग एमएसएमई विभाग और कैनरा बैंक के विशेषज्ञों ने निर्यात से जुड़ी विभिन्न योजनाओं वित्तीय सहायता विदेशी मुद्रा सेवाओं और ई-कॉमर्स के माध्यम से निर्यात बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह एलडीएम दिनेश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी औद्योगिक संगठनों और चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में निर्यातक मौजूद रहे।
Spread the love