प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्य एमबीबीएस एवं पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं के साथ कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना के दिशा-निर्देशन में कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में गढ़वाल विश्वविद्यालय के उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध केंद्र (हैप्रेक) के निदेशक डॉ.विजयकांत पुरोहित ने पौध उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। एनाटॉमी विभाग के एचओडी प्रो.अनिल द्विवेदी एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ.सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में छात्रों ने परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि एक पौधा केवल हरियाली ही नहीं देता बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी तैयार करता है। कार्यक्रम में डॉ.विभाष कुमार डॉ.अभिनय एकाउंटेंट सुनील कठैत प्रदीप नेगी मुकेश उनियाल अजय रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Spread the love