प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्म सिंह ने की। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों वन विभाग के अधिकारियों एवं न्यायालय कर्मियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जज धर्म सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। बढ़ते प्रदूषण जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव के बीच प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में ही नहीं बल्कि मानव जीवन को सुरक्षित और समृद्ध बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा रोपित पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ सुरक्षित एवं हरित वातावरण प्रदान करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर जनभागीदारी के माध्यम से सतत जन अभियान का स्वरूप दिया जाना चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस-2026 की थीम इस पेड़ की जिम्मेदारी मेरी है के अनुरूप कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने रोपित पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण जलवायु संतुलन स्वच्छता तथा हरित आवरण बढ़ाने के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहज़ाद ए.वाहिद प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव सिविल जज अमित भट्ट सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज नाज़िश कलीम सिविल जज रिजवान अंसारी न्यायिक मजिस्ट्रेट अकमल अंसारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love