Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार सिविल जज [जूनियर डिवीजन] कुमारी अलका/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 5 जून 26 को सुबह 9.30 बजे न्यायालय परिसर श्रीनगर में वृक्षारोपण किया गया एवं प्लास्टिक प्रदूषण को हटाने की अपील की गई व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया एवं इसके पश्चात सुबह 10:00 बजे सिविल जज कुमारी अलका( जूनियर डिवीजन) की अध्यक्षता में स्थान न्यायिक मजिस्ट्रेट(प्रथम श्रेणी) श्रीनगर जिला पौड़ी गढ़वाल के विश्राम ग्रह में माह जून 2026 के प्लान ऑफ एक्शन के अनुपालन में एक बैठक आयोजित की गई बैठक में माह जून 2026 के प्लान ऑफ एक्शन के अनुपालन के संबंध में चर्चा की गई इस अवसर पर संरक्षक अनूप श्री पांथरी अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी प्रदीप मैठाणी महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट विकास पंत नितेश भारती गौरव उपाध्याय कुलदीप दानू लक्ष्मीकांत प्रेरणा काला भूपेंद्र पुंडीर अनुपम गोयल रतन सिंह बिष्ट पीएलवी सदस्य मानव बिष्ट प्रकाश नेगी प्रीति बिष्ट रोशनी देवी न्यायालय के कर्मचारी निर्मल सिंह रीडर ज्योतिष घिल्डियाल आनंद प्रसाद भारती अंशुल देवी रौथान एवं वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp