प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास द्वारा आयोजित साप्ताहिक खेल शिविर का समापन 6 जून 2026 को योगासन एवं प्राणायाम सत्र के साथ किया गया। शिविर में कुल 105 बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान बच्चों की शारीरिक दक्षता और खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से फुटबॉल क्रिकेट वॉलीबॉल बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे खेलों पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशिक्षकों ने बच्चों को खेलों के माध्यम से अनुशासन टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से भी अवगत कराया। शिविर के अंतिम दिन बच्चों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अवसर पर उन्हें नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम योग अथवा किसी न किसी खेल गतिविधि से जुड़े रहने की सलाह दी गई ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर ढंग से हो सके। शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक राकेश डंगवाल अतुल उनियाल दुर्गी उनियाल और शुभम बर्थवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय प्रबंधन ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के खेल विभाग का आभार व्यक्त किया जिसने इस साप्ताहिक खेल शिविर के आयोजन हेतु चौरास स्टेडियम उपलब्ध कराया।
Spread the love