Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अमित कुमार चंद (डीईओ बेसिक) की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित एक आवश्यक बैठक का आयोजन नेहरू मेमोरियल जूनियर स्कूल बहादरपुर जट्ट हरिद्वार में किया गया। बैठक में बूथ संख्या 72 से 90 तक के सभी पर्यवेक्षकों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सभी बीएलओ ने अपने-अपने बूथों से संबंधित समस्याओं और चुनौतियों की जानकारी दी जिन पर सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा समाधान और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बैठक में पर्यवेक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के अंत में सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अमित कुमार चंद ने सभी पर्यवेक्षकों और बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने में बीएलओ और पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र में निर्धारित कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करना सुनिश्चित करें। बैठक में बीएलओ पर्यवेक्षक मोनिका सैनी तेलूराम संजीव कुमार और आशीष कुमार लोहट सहित सभी संबंधित पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। इसके अलावा बीएलओ सुंदरपाल चौधरी ललिता चमोली गुड्डी देवी ममता मंजू डोभाल शकुंतला नेगी सुभद्रा रवि पोपिंदर बलिराम प्रमिला उमेश देवी रेखा सुनीता रीना रेखा सैनी नंदकिशोर भावना अनीता मुकेश देवी तथा अन्य बीएलओ भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक का सफल संचालन बीएलओ पर्यवेक्षक आशीष कुमार लोहट द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp