प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्री बद्रीनाथ धाम की पवित्रता और गरिमा बनाए रखने के लिए चमोली पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। धाम क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर नशा हुड़दंग गंदगी फैलाने तथा धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। इसी क्रम में माणा क्षेत्र के पास सार्वजनिक स्थान पर हुक्का पीकर धार्मिक स्थल की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रहे हरियाणा से आए दो युवकों को थाना बद्रीनाथ पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर दोनों युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। इसके बाद उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई तथा भविष्य में किसी भी धार्मिक स्थल पर इस प्रकार का कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही उन्हें धार्मिक स्थलों की मर्यादा और आस्था का सम्मान करने की शपथ भी दिलाई गई। चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक और तीर्थ स्थलों पर हुक्का धूम्रपान नशाखोरी हुड़दंग तथा गंदगी फैलाना न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का भी अपमान है। ऐसे कृत्यों से धाम की पवित्रता भंग होती है और श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं। पुलिस ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने तथा स्थानीय नियमों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है। धाम क्षेत्र में शांति स्वच्छता और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Spread the love