Spread the love

प्रदीप कुमार
लैंसडाउन-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए राजस्व क्षेत्र के दुष्कर्म प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 3 अप्रैल 2026 को लैंसडाउन निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली लैंसडाउन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि डबरालस्यू लैंसडाउन निवासी राकेश मोहन ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया तथा परिवारजनों को जान से मारने की धमकी दी। मामला राजस्व क्षेत्र से संबंधित होने के कारण आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उपजिलाधिकारी लैंसडाउन से प्रकरण आवंटित कराया गया और कोतवाली लैंसडाउन में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने महिलाओं से जुड़े अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट को सौंपी गई। जांच के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज किए गए तथा घटनाक्रम के विभिन्न पहलुओं की गहन जांच की गई। पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन कर उनका परीक्षण किया। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों पीड़िता के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर राकेश मोहन की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 05 जून 2026 को आरोपी राकेश मोहन 44 वर्ष निवासी डबरालस्यू लैंसडाउन जनपद पौड़ी गढ़वाल को सुल्तानपुर क्षेत्र जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक संजय रावत कांस्टेबल गोपाल दास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp