प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। 7 जून 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार एवं क्षेत्राधिकारी श्रीनगर के निर्देशन में कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान नर्सरी रोड स्थित रेलवे पुल के निकट एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 4.94 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है तथा आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इस अवैध कारोबार में शामिल हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सितेश कश्यप उर्फ लकी पुत्र जगराम निवासी नर्सरी रोड निकट ट्रेन बसेरा श्रीनगर गढ़वाल के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 26 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी सितेश कश्यप उर्फ लकी पुत्र जगराम निवासी नर्सरी रोड निकट ट्रेन बसेरा श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 26 वर्ष। बरामदगी 4.94 ग्राम अवैध स्मैक। पुलिस टीम पंकज तिवारी प्रमोद कुमार संजय कुमार एवं भूपेंद्र।
Spread the love