प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में लक्सर तहसील प्रशासन एवं पुलिस बल द्वारा लक्सर बाजार से खानपुर मार्ग तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 35 से अधिक अवैध अतिक्रमण हटाए गए तथा नियमों के उल्लंघन पर 12 लोगों के चालान किए गए। इसके साथ ही 6 हजार रुपये की धनराशि अर्थदंड के रूप में वसूली गई। अधिकारियों ने बताया कि सड़क किनारे अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है तथा आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान तहसील प्रशासन नगर पालिका एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम उपस्थित रही और कार्रवाई को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
Spread the love