Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा 14 मई 2026 को की जा चुकी है। इस संबंध में पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्य 29 मई से 07 जून 2026 तक पूर्ण कर लिया गया है, जबकि 08 जून से बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जो 07 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। इसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा तथा 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितम्बर 2026 को किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि जनपद की 11 विधानसभा क्षेत्रों में पुनरीक्षण कार्य हेतु 11 ईआरओ, 64 एईआरओ तथा 1715 बीएलओ तैनात किए गए हैं। बीएलओ घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता का गणना प्रपत्र भरवाने तथा पात्र नए मतदाताओं का नाम सम्मिलित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 01 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही नाम संशोधन एवं विलोपन की प्रक्रिया निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से की जाएगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपील की कि वे बीएलए-2 की नियुक्ति कर पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें जिससे शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सभी चरण समयबद्ध पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण किए जाएं तथा मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp