Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शहर में सीवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्यों को दिन-रात त्वरित गति से किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीवरेज कार्यों के दौरान खोदी गई सभी सड़कों का मरम्मत कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए ताकि आमजन व्यापारियों एवं तीर्थयात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। निर्देशों के अनुपालन में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मीना क्षी मित्तल ने अवगत कराया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के पैकेज-01 एवं पैकेज-02 के अंतर्गत सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 07 जून को किए गए कार्यों के अंतर्गत पैकेज-01 में हरिपुर कला क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध के कारण कार्य बाधित रहा। वहीं पैकेज-02 के अंतर्गत राजविहार फेस-1 में 110 मीटर राजविहार फेस-2 में 32 मीटर तथा शिवपुरी कॉलोनी में 120 मीटर सीसी रोड का कार्य पूर्ण किया गया है। इस प्रकार कुल 262 मीटर सड़क पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी कार्यों को दिन-रात अभियान चलाकर तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि यात्रा सीजन से पूर्व मार्गों को सुचारू किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp