Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा नगर पालिका परिषद नरेन्द्रनगर के सामान्य निर्वाचन–2026 के अंतर्गत नरेन्द्रनगर में स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए पोलिंग पार्टियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने के पश्चात मतदान प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री का विधिवत वितरण किया गया तथा उन्हें संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान कुल आठ मतदान बूथों का भी निरीक्षण किया गया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके साथ ही स्ट्रॉन्ग रूम एवं काउंटिंग हॉल का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीवी निगरानी सीलिंग व्यवस्था तथा मतगणना कक्ष की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल विद्युत आपूर्ति रैम्प शौचालय एवं साफ-सफाई की स्थिति का भी परीक्षण किया गया तथा आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। एडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp