प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 85 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की गईं जिनमें से 43 का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण हेतु प्रेषित किया गया। जनसुनवाई में राजस्व भूमि विवाद विद्युत अतिक्रमण जलभराव पेयजल राशन कार्ड सहित विभिन्न जनसमस्याएं सामने आईं। कई फरियादियों ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याएं भी रखीं जिन पर अधिकारियों द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। ग्राम पंचायत थिथौला खेमपुर की ग्राम प्रधान सना ने ग्राम पंचायत भूमि से अवैध कब्जा हटवाने एवं नियमित सफाई व्यवस्था की मांग रखी। अंबेडकर वाहिनी संगठन रजि.के अध्यक्ष संदीप कुमार ने अंबेडकर पार्क हेतु आरक्षित भूमि से अवैध कब्जा हटाने एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। बिजेन्दर सिंह निवासी सहदेवपुर ने धारा 157 क के अंतर्गत भूमि विक्रय अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया। शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला निवासी पोपीन ने बताया कि वर्ष 2023-24 में नाले का निर्माण होने के बावजूद रोड क्रॉसिंग पाइप का निर्माण नहीं हुआ है जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। सुचरिता सचदेवा ने प्लॉट खरीद में क्षेत्रफल कम पाए जाने पर पैमाइश कराने की मांग रखी। शाहजहा पुत्र जमील ने चक्रमार्ग अवरुद्ध किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। समस्त शिवगंगा बिहार कॉलोनी एवं सुमन नगर क्षेत्र के निवासियों ने वायु प्रदूषण रोकने की मांग उठाई। भगतनपुर आबिदपुर प्रथम के मु.शेर आलम ने नालों की सफाई एवं मार्ग सुधार की मांग रखी जबकि पंकज कुमार ने ग्राम सभा भूमि पर कूड़ा-कचरा एवं गोबर के खत्ते हटवाने का अनुरोध किया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जिन प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है वहां संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ मौके पर जाकर समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने बताया कि एल-1 स्तर पर 524 तथा एल-2 स्तर पर 128 शिकायतें लंबित हैं जिनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से फोन पर संपर्क कर फीडबैक लेने के निर्देश भी दिए गए। हरित हरिद्वार अभियान के अंतर्गत जनसुनवाई कार्यक्रम में एक सराहनीय पहल करते हुए उपस्थित फरियादियों को वन विभाग के सहयोग से फलदार पौधे वितरित किए गए। इनमें आम अमरूद आंवला एवं जामुन के पौधे शामिल रहे। अधिकारियों ने नागरिकों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं फरियादी उपस्थित रहे।
Spread the love