प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने विधानसभा झबरेड़ा के ग्राम पनियाला में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत देशराज कर्णवाल शिविर कार्यालय झबरेड़ा से रवाना होकर रविदास मंदिर पनियाला पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय जनता जनप्रतिनिधियों और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया। बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में कुल 17 समस्याएं प्राप्त हुईं जिनमें से 6 समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पेंशन छात्रवृत्ति विवाह अनुदान अनुसूचित जाति उपयोजना तथा राशन कार्ड से संबंधित समस्याएं और शिकायतें रखीं। देशराज कर्णवाल ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार तथा खंड विकास अधिकारी रुड़की को निर्देशित किया कि बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक आवेदन और शिकायत का 15 दिनों के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से सरकार चली गरीब के द्वार सरकार चली किसान के द्वार अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
Spread the love