प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन को सुरक्षित स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में व्यापक स्तर पर निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। सहायक आयुक्त एवं जिला अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मनोज सेमवाल ने बताया कि जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित होटल रेस्टोरेंट ढाबों खुदरा एवं थोक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ बाहरी जनपदों से खाद्य सामग्री लेकर आने वाले वाहनों का भी सघन निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा अवधि के दौरान अब तक कुल 21 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित कर राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला रुद्रपुर भेजे गए हैं। इनमें पनीर दूध घी मसाले आटा बेसन खाद्य तेल सॉस मुरब्बा और बिस्कुट सहित खुले एवं पैक्ड खाद्य उत्पाद शामिल हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण और प्रवर्तन अभियानों के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता संबंधी कमियां खाद्य गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन एक्सपायरी खाद्य पदार्थों का भंडारण संदिग्ध गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री का संग्रहण तथा बिना लाइसेंस अथवा पंजीकरण के व्यवसाय संचालन जैसे मामलों में अब तक 17 खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा द्वारा पांच मामलों में जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में वाद दायर किए जा चुके हैं जबकि अन्य मामलों में कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय रुद्रप्रयाग द्वारा अब तक तीन मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। इनमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो प्रतिष्ठानों पर 25-25 हजार रुपये तथा एक प्रतिष्ठान पर 40 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। मनोज सेमवाल ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग सहित पूरे जनपद में खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेंगे। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
Spread the love