राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा में तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम
प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान मे तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में तंबाकू की लत को आज ही छोड़ने पर जोर दिया गया। इस मौके पर तंबाकू निषेध विषय पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिताओं में शुभम, ईशा व खुशराज अव्वल रहे।तंबाकू निषेध दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में स्वस्थ भारत के संकल्प की प्राप्ति के लिए आज ही तंबाकू छोड़ने पर जोर दिया गया। कहा गया कि कैंसर जैसी भयावह बीमारी को बढावा देने में तंबाकू सबसे आगे है। वक्ताओं ने तंबाकू निषेध कि लिए अधिक से अधिक जागरूकता पर जोर दिया। ऐपिडेमियोलॉजिस्ट डाॅ.शाकिब हुसैन ने कहा कि बीड़ी सिगरेट,पान-मसाला,हुक्का आदि सभी तंबाकू उत्पाद जानलेवा है उन्होंने कहा कि तंबाकू के उपयोग से सिर से लेकर पैर तक सभी अंगों को नुकसान होता है,इससे दांतों व मुहं में सड़न,पुरूषों में नपुसंगता व शुक्राणुओं में कमी,महिलाओं में प्रजनन में कमी होतो है,इससे क्षय रोग होने की संभावना भी बढ जाती है। कहा कि तंबाकू छोडना आसान है,तंबाकू छोड़ने पर शुरूआत में कुछ परेशानी होगी लेकिन घबराए नहीं किसी भी प्रकार की समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 104 व तंबाकू क्वीटलाइन 1800112356 पर काल करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिलवर सिंह भंडारी द्वारा तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में तंबाकू निषेध पर आयोजित प्रतियोगिता में ईशा,साक्षी व काजल ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर शिक्षक डीपी पांडेय,आशा रावत,दिनेश चंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।वहीं,आयुष्मान आरोग्य मंदिर गणेशनगर के अंतर्गत ग्राम जगोठ में तंबाकू निषेध विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में शुभम,दिनकर व अक्षत ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किय।जबकि,आयुष्मान आरोग्य मंदिर तुनेटा के अंतर्गत ग्राम लावड़ी में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में खुशराज ने प्रथम व अमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इसके अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर गहड़खाल,बड़ेथ,मालकोटी,पांडवथली,मचकंडी,उच्चाढुंगी,घिमतोली,बसुकेदार,भीरी,सतेराखाल में भी तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन कर तंबाकू के दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए तुरंत तंबाकू छोड़ने की अपील की गई।कार्यक्रमों में एनटीसीपी सोशल वर्कर दिगपाल कंडारी,जिला समन्वयक आईईसी हरेंद्र सिंह नेगी,आरकेएसके काउंसलर विपिन सेमवाल,एमएनओ नागेश्वर बगवाड़ी,सीएचओ अनुप्रिया भट्ट,सीएचओ दीपाली रावत,एएनएम संगीता गैरोला,एएनएम भुवनेश्वरी आदि मौजूद रहे।
Spread the love