Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय पुत्र तीरथपाल निवासी ग्राम घसोती थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को हिरासत में लिया है। दिनांक 2 जून 2026 को वादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में तहरीर दी गई थी जिसके आधार पर कोतवाली भगवानपुर में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए दिनांक 8 जून 2026 को आरोपी को उसके गांव से हिरासत में लिया तथा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया। जांच के दौरान मामले में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत आवश्यक बढ़ोतरी की गई है तथा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक आशीष नेगी कांस्टेबल विनय थपलियाल महिला पीआरडी सोनिया शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp