Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली चंबा पुलिस ने वाहन में आगजनी और गाली-गलौच के मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार वादी वीरेंद्र सिंह नेगी पुत्र जब्बर सिंह नेगी निवासी नकोट बाजार टिहरी गढ़वाल ने कोतवाली चंबा में तहरीर दी थी कि 30 मई 2026 की रात्रि में उनकी स्कूटी संख्या यूके14जे-4945 को अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। साथ ही उनके साथ गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार भी किया गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली चंबा में मामला दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन पूछताछ सुरागरसी और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई की। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त पाए जाने पर नामजद आरोपी दीपक सिंह नेगी और पवन सेमवाल को 10 जून 2026 को चंबा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी दीपक सिंह नेगी पुत्र सूरत सिंह निवासी ग्राम नैल पट्टी बमुण्ड कोतवाली चंबा टिहरी गढ़वाल पवन सेमवाल पुत्र लाखीराम निवासी ग्राम गजा चाका पिछवाड़ा पट्टी पौड़ीखाल थाना हिंडोलाखाल टिहरी गढ़वाल गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक सुनील कुमार हेड कांस्टेबल भारत सिंह टिहरी पुलिस ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp