Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा तस्करों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने एक व्यक्ति को 6.90 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 10 जून 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान लक्सर क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके साथ ही एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेहताब पुत्र मोहम्मद कय्यूम निवासी खण्डजा कुतुबपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही मामले में आगे की जांच भी जारी है। बरामदगी 6.90 ग्राम अवैध स्मैक एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू एक मोटरसाइकिल पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी हेड कांस्टेबल मनोज मिनान कांस्टेबल कपिल देव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp