प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में प्रशासनिक कार्यों की प्रगति कानून व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा को लेकर बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों राजस्व प्रकरणों भू-राजस्व एवं अन्य करों की वसूली अभियोजन मामलों तथा अन्य विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सभी उपजिलाधिकारी तहसीलदार पटल सहायक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी थराली को निर्देश दिए कि उप तहसील देवाल में सप्ताह में कम से कम एक दिन नियमित रूप से तहसील संचालन सुनिश्चित किया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को राजस्व एवं प्रशासनिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें। जिलाधिकारी ने परिवहन खनन खाद्य पूर्ति आबकारी तथा अन्य विभागों की राजस्व एवं कर वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वृद्धि के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने पर जोर दिया। न्यायिक एवं राजस्व कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को अपने न्यायालयों में नियमित रूप से बैठकर सुनवाई करने तथा पुराने और नए लंबित राजस्व वादों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अवैध खनन ओवरलोडिंग और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित छापेमारी और चालानी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में तेजी लाने तथा नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत नशीले पौधों के चिन्हीकरण और विनष्टीकरण की कार्रवाई को प्रभावी ढंग से संचालित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे अबरार अहमद अलकेश नौड़ियाल जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी सहित तहसीलदार पटल सहायक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love