Spread the love

जिलाधिकारी के निर्देश पर जून माह का रोस्टर जारी अधिकारी करेंगे ग्राम पंचायतों का भ्रमण

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में जनपद स्तरीय अधिकारियों को विभिन्न ग्राम पंचायत आवंटित की गई हैं।अधिकारी गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ ही समस्याओं का संबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर निस्तारण करेंगे। इसके लिए माह जून हेतु रोस्टर जारी कर दिया गया है।मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार उप वन संरक्षक कल्याणी विकास खंड अगस्तयमुनि की ग्राम पंचायत ग्वाड़ थापली में भ्रमण करने के साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगी। इसी तरह अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ग्राम पंचायत बर्सू,जिला विकास अधिकारी बिजराकोट तथा परियोजना निदेशक विमल कुमार विकास खंड जखोली की ग्राम पंचायत सौंराखाल में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे।उन्होंने बताया कि अन्य अधिकारियों में मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार बिष्ट विकास खंड अगस्तयमुनि की ग्राम पंचायत सांदर,उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल पाबौ,उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया त्यूंखर जबकि उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ग्राम पंचायत कोटमा में ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे। इनके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.राम प्रकाश ग्राम पंचायत सिल्ला,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ.आशीष रावत अखोड़ी,जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे कर्णसिली,जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर मणिगुह,जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी भुनका,जिला पूर्ति अधिकारी ग्राम पंचायत धारकोट तथा जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत विकास खंड जखोली की ग्राम पंचायत धारकुड़ी में ग्रामीणों के साथ जन संवाद करेंगे। इस तरह कुल 45 जनपद स्तरीय अधिकारियों को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आवंटन किया गया है।मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को उनसे संबंधित ग्राम पंचायतों का स्थलीय भ्रमण करने के साथ ही भ्रमण की आख्या उपलब्ध कराने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp