प्रदीप कुमार
देवप्रयाग-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। रात्रि लगभग 10:34 बजे 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मोटरसाइकिल UK14TA5474 पाली पुलिया के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है जिसमें सवार दो युवक घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस तत्काल सक्रिय हुई तथा एसडीआरएफ को सूचित करते हुए थाना प्रभारी देवप्रयाग पुलिस बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। रात्रि के अंधेरे और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम ने तत्परता से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों घायलों को गहरी खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों की पहचान पीयूष शर्मा 19 वर्ष एवं हर्ष कुशवाहा 21 वर्ष निवासी शिवपुरी मध्य प्रदेश के रूप में हुई। दुर्घटना में दोनों युवकों के हाथ पैर एवं कूल्हे में गंभीर चोटें आई हैं। रेस्क्यू के बाद हर्ष कुशवाहा ने बताया कि वह मोटरसाइकिल चला रहा था तथा मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकरा गया जिससे दोनों युवक गहरी खाई में जा गिरे। पुलिस एवं एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई के चलते दोनों घायलों को समय रहते सुरक्षित निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर भेजा गया। देवप्रयाग पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सूझबूझ एवं तत्परता से एक बड़ी जनहानि टल गई। टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें तथा मोड़ों पर विशेष सावधानी बरतें।
Spread the love