प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशों के तहत सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा महिमानंद जोशी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा बाट-माप नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने भूपतवाला और दुधाधारी चौक क्षेत्र में स्थित होटल ढाबों और रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण किया। अभियान के दौरान लगभग 15 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण में छह ढाबा संचालकों को साफ-सफाई में कमी पाए जाने तथा लाइसेंस में प्रतिष्ठान का सही पता दर्ज न होने पर नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा मसालों के तीन नमूने संग्रहित कर गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान में लगभग डेढ़ किलो खुला पनीर मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर नष्ट कराया गया। साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों को रसोईघर एवं फ्रिज की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। बाट-माप नियंत्रण विभाग द्वारा एक प्रतिष्ठान को निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर सामग्री बेचने के मामले में चालान किया गया। वहीं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने सभी प्रतिष्ठानों को रेट सूची प्रदर्शित करने तथा घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा महिमानंद जोशी ने बताया कि खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट रोकने तथा यात्रियों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देवचंद पूर्ति निरीक्षक मुकुल शर्मा तथा वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान प्रदीप बिजल्वाल सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
Spread the love