Spread the love

प्रदीप कुमार
गैरसैंण-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। सड़क निर्माण कार्य में उपयोग हो रहे बिटुमेन (कोलतार) के ड्रम चोरी करने के मामले में गैरसैंण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए ड्रम बरामद किए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और शेष चोरीशुदा सामग्री की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत गैरसैंण पुलिस को यह सफलता मिली। जानकारी के अनुसार 9 जून 2026 को महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय माधो सिंह निवासी ग्राम थैंग तहसील ज्योतिर्मठ जनपद चमोली ने कोतवाली गैरसैंण में तहरीर देकर बताया कि उनके द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत मलगुड-मज्याड़ी मोटर मार्ग आदिबद्री क्षेत्र में रिलेमिंग और सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 30 मई 2026 की रात निर्माण स्थल से अज्ञात व्यक्तियों ने बिटुमेन (कोलतार) के 20 ड्रम चोरी कर लिए थे।
तहरीर के आधार पर कोतवाली गैरसैंण में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान गैरसैंण पुलिस ने स्थानीय सूचनाओं पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 जून 2026 को आरोपी मोहतसिम पुत्र इरशाद निवासी ग्राम छतौली मुगल थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए तीन बिटुमेन ड्रम बरामद किए। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस पूछताछ में मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के भी संकेत मिले हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। शेष चोरीशुदा ड्रमों की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक अनिल आगरी हेड कांस्टेबल राकेश सिंह और कांस्टेबल राकेश कोहली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp