Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। खेत बचाओ अभियान 2026 के अंतर्गत विकासखंड जाखणीधार की न्याय पंचायत कुमारधार के ग्राम वाड नवाकोट में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान यशोदा रतूड़ी ने की जबकि टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान भगवती प्रसाद रतूड़ी और क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। गोष्ठी में किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं फसल बीमा फार्मर रजिस्ट्री प्राकृतिक खेती और कृषि आधारित स्वरोजगार गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन सहायक कृषि अधिकारी राजेश कुमार ने किया। उन्होंने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा फसल बीमा और फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। सहायक कृषि अधिकारी सुनीता शाह ने भी विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी नई टिहरी पवन कुमार काला ने किसानों को संतुलित उर्वरकों के प्रयोग और प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी। वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी की डॉ.रीना जोशी और डॉ.पंकज कुमार ने भी प्राकृतिक खेती के लाभों पर प्रकाश डालते हुए किसानों को इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया। कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी के डॉ.आलोक येवले ने किसानों को मिट्टी की जांच कराकर संतुलित उर्वरकों के उपयोग जैविक खेती और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की सलाह दी। भारतीय स्टेट बैंक के संजीव नेगी तथा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के उप प्रबंधक ने कृषि आधारित आयवर्धक गतिविधियों और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। चेमा इंश्योरेंस की प्रतिनिधि गीता उनियाल ने किसानों को फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके लाभ और प्रक्रिया से अवगत कराया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अंकुर कुमार शिखा विश्वास शीतल राणा और मीनू सहित अन्य अधिकारियों ने भी विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। गोष्ठी के समापन अवसर पर विधायक किशोर उपाध्याय ने किसानों से पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने नींबू प्रजाति के फलदार पौधों के रोपण के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों और किसानों का आभार व्यक्त करते हुए गोष्ठी का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp