प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.प्रकाश सिंह ने विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल (टिहरी गढ़वाल) का दौरा कर परिसर में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से विज्ञान संकाय के लिए बनाए जा रहे नए भवनों तथा आधुनिक प्रयोगशालाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता प्रगति और निर्धारित समय-सीमा की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विज्ञान विषयों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और अत्याधुनिक प्रयोगशाला सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। प्रो.प्रकाश सिंह ने निर्माण कार्यों को आगामी शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि विद्यार्थियों और शोधार्थियों को समय पर इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा और शोध के स्तर को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आधारभूत संरचनाओं का विकास प्राथमिकता पर किया जा रहा है। आधुनिक प्रयोगशालाओं और बेहतर शैक्षणिक संसाधनों से विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और शोध के नए अवसर प्राप्त होंगे। निरीक्षण के दौरान प्रो. मोहन सिंह पवार टिहरी परिसर के निदेशक प्रो.ए.ए.बौड़ाई प्रो.आर.सी.रमोला उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.जे.डी.एस.नेगी सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love