प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल/कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विकास कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी ग्राम सहदेवपुर थाना पथरी ने कोतवाली बहादराबाद में शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 अप्रैल 2026 को आरोपियों द्वारा गाली-गलौज मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी गई जिसमें विनय को गंभीर चोटें आई थीं। शिकायत के आधार पर कोतवाली बहादराबाद में मामला दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विकास रावत द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान मेडिकल रिपोर्ट तथा चिकित्सकों के बयानों के आधार पर प्रकरण में गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी गई और सीसीटीवी फुटेज का भी परीक्षण किया गया। लगातार प्रयासों के क्रम में 10 जून 2026 को पुलिस टीम ने ग्राम बहादराबाद स्थित रविदास मंदिर के पास आरोपी राहुल कुमार पुत्र फूल चंद के घर पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी घर पर मौजूद मिला जिसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी राहुल कुमार पुत्र फूल चंद निवासी रविदास मंदिर के पास ग्राम बहादराबाद जनपद हरिद्वार। पुलिस टीम उपनिरीक्षक विकास रावत कांस्टेबल सतेन्द्र चौधरी
Spread the love